कोरोना देश में:एक ही दिन में करीब 29 हजार केस आए, 187 की मौत हुई, नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 18 हजार महाराष्ट्र में
देश में मंगलवार को 28,869 कोरोना पॉजिटिवों मिले। 17,746 ठीक हो गए और 187 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 10,935 की बढ़ोतरी हुई। नए संक्रमितों का आंकड़ा करीब तीन महीने पीछे चला गया है। इससे ज्यादा 30,354 केस 12 दिसंबर को आए थे। मंगलवार को नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 17,864 मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में ही मिले। देश में अब तक कुल 1 करोड़ 14 लाख 9 हजार 595 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 25 हजार 631 ठीक हुए हैं। 1 लाख 59 हजार 79 ने जान गंवाई है, जबकि 2 लाख 31 हजार 335 हजार का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। कोरोना अपडेट्स मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन व्यापारियों को बाजार अनिवार्य रूप से बंद करना होगा। गुजरात में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू को 31 म...